भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा pet me gas banne ke karan अपनाये ये 5 Best Tips

खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना एक सामान्य समस्या होती है, जो खाने के बाद पाचन प्रक्रिया के दौरान होती है। हम लगभग रोज जाने अनजाने में ऐसी गलतिया करते है जिससे हमारा डाइजेशन ख़राब होता है, इसके चलते गैस, कब्ज़, खाना न पचना, पेट में सूजन, बाल झड़ना, त्वचा संबन्धी रोग इत्यादि ये सारी समस्याए बहुत ही नार्मल हो गयी है। खाना खाने के दौरान ज्यादा बातें करने से भी पेट में गैस बनती है, क्योंकि ज्यादा हवा पालतू में जाति है। एक्सपर्ट्स की माने तो गैस की समस्या से कब्ज, वजन कम होना, बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

pet me gas banne ke karan
pet me gas banne ke karan

जानिए कौन सी चीजें पेट में गैस बनाती हैं-

आज के समय में पेट में गैस का बनना बहुत आम बात है।लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह गंभीर रोग पैदा कर सकती है। कुछ ऐसी चीजे जो गैस की समस्या को बढ़ाने में सहायक हो सकती है:

1- खाने की क्वालिटी: अगर आप अपने पेट को ऐसी चीज खिलाते हैं जिनको पेट को डाइजेस्ट करने में तकलीफ होती है, जैसे कि जंक फूड या बहुत स्पाइसी चीज, तो गैस की समस्या हो सकती है।

2- खाना खाना: खाना तेजी से खाना, पेट में भोजन की अधिक मात्रा होने पर भी गैस बनती है।

3- मसाला और मिर्च: मसाला, मिर्च और तीखा खाना खाने से पेट में जलन और गैस की समस्या होती है।

4- बीन्स और दाल: राजमा, चना, मूंग दाल जैसे दालें का अधिक मात्रा में खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

5- मेवे और सूखे मेवे: कुछ लोगों को सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, और काजू खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

6- दूध और डेयरी उत्पाद: लैक्टोज असहिष्णु लोगों को दूध और डेयरी उत्पादों के सेवन से गैस की समस्या हो सकती है।

7- मेडिकल कंडीशन: कुछ मेडिकल कंडीशन जैसे कि इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर की वजह से भी पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

pet me gas banne ke karan
pet me gas banne ke karan

पेट में गैस बनने के लक्षण ( pet me gas banne ke karan ) :

जब पेट में गैस बनती है, तो इसके कुछ ऐसे लक्षण होते हैं :

  • जी मिचलाने लगता है और सीने में जलन की समस्या होने लगती है।
  • खट्टी डकारे आती है जिससे आपकी भूख में कमी होने लगती है।
  • पेट में तेज दर्द हो सकता है जो आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है।
  • पेट के भीतर ऐठन होने लगती है।
  • बदहजमी, उलटी या एसिडिटी के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • पेट में भारीपन, फुलाव या अजीब महसूस हो सकता है, जिसमें आपकी भावनाओं में बदलाव भी हो सकता है, जैसे थकान या उदासी।
  • बहुत ज्यादा गैस होने से पेट के अंदर के अंगों पर दबाव पड़ता है और इससे दर्द और तकलीफ होती है।

पेट में ज्यादा गैस बनने के नुकसान:

  •  पेट में दर्द उत्पन्न होना
  •  पेट फूलना या भारीपन
  •  हिचकी
  •  मतली या उल्टी
  •  डायरिया
  •  पित्ताशय में पथरी
  •  बबासीर
  •  कब्ज़
  •  कोलन कैंसर
  • वजन कम
  • ह्रदय सम्बन्धी समस्या
  • लिवर की समस्या

इसे भी पढ़े- बिना एक्सरसाइज के पेट की चर्बी से छुटकारा:

इन 5 टिप्स से पेट की गैस से निजात पाए:

हम क्या खाते है और कितना खाते है उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है की हम खाने को कितना पचाते है। हम कितनी आसानी से खाना पचा पाते है ये निर्णय लेता है हमारी एनर्जी लेवल, हमारी शारीरिक और मानसिक क्षमता और हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम। अगर हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है तो पेट की गैस बनने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

अनाज को हर दिन बदल बदल कर खाये:  अगर आप चाहते है की आपका डाइजेस्टिव सिस्टम लम्बे समय तक चलता रहे तो आप हर दिन अनाज को बदल बदल कर खा सकते है, जैसे- बेसन का चीला, ओट्स मील, मिलेट्स, मूंग दाल का डोसा।

प्रोबायोटिक रिच फूड्स : प्रोबायोटिक की कमी से आपका पाचन तंत्र धीमा काम करता है। प्रोबायोटिक में अच्छे बैक्टीरिया होते है जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते है, जैसे- दही, पनीर, छाछ या बटरमिल्क। भोजन में फाइबर और पौष्टिक तत्वों की अधिक मात्रा होनी चाहिये।

भोजन को चबाकर खाये: हमेशा ठीक से बैठकर भोजन करे। भोजन को हमेशा चबा चबा कर खाना चाहिए। चबा कर खाने से हमारे मुँह की लार खाने के साथ मिलती है जिससे हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम में बहुत मदद मिलती है, और हमारा खाना आसानी से पच जाता है।

एक्सरसाइज: अगर आप अपने पेट की बहुत कम एक्सरसाइज करते हैं, तो उसके पेट के मसल्स काम नहीं करते और डाइजेशन में प्रॉब्लम होती है, जो गैस की समस्या को बढ़ा सकती है। आप नियमित व्यायाम कर सकते है।

गहरी नींद: रात की गहरी नींद हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने में सबसे ज्यादा मददगार है, और 90% लोग इसी चीज पर ध्यान नहीं देते। आज-कल लोग अपनी नींद के साथ समझौता करने लगते है। आपको समझना चाहिए की जब हम सोते है तो हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत ही तीव्रता से काम करता है। अगर आप रोज 6-8 घंटे की गहरी नींद में सोते है, तो कुछ हे समय में आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही होने लगता है, और पेट की गैस से आप निजात पा सकते है।

इसे भी पढ़े- पेट कम करने के शानदार तरीका:

कुछ घरेलु नुस्खे :

  1. अगर आपकी डाइजेशन काफी कमजोर है तो खाने से पहले थोड़े से अदरक में सेंधा नमक लगाकर चबाये।
  2. पेट में गैस होने पर गर्म पानी में अजवाइन या भुने हुए जीरा का काढ़ा बनाकर पिए।
  3. ​गैस बनने पर आप केले का सेवन कर सकते है।
  4. रोजाना निरियल पानी का सेवन करना पेट की गैस का कारगर उपाय है।
  5. छाछ में कला नमक और अजवाइन मिलकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

गैस की समस्या से बचने के लिए अपने खाने की मात्रा पर ध्यान दें और ज्यादा मसलेदार, ताली हुई और कार्बोनेटेड चीज़ से परहेज़ करें। आप ऐसे खाद्य पदर्थों का सेवन करें, जो पाचन करने में आसन हों। साथ ही, हर रोज सुबह और शाम को कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करना भी गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़े- कुछ हफ्तों में मोटापा गायब करे

FAQ:

Ques: पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने पर क्या करना चाहिए?

अगर आपके पेट में गैस फंस गई है। और पेट से गैस निकल नहीं पा रही तो आपको इसके लिए पुदीने और अदरक का पानी बनाकर पी सकते है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हर्बल टी या गुनगुना पानी पीने से भी आपको पेट गैस की समस्या से समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Ques: पेट की गैस को बाहर कैसे निकाले? 

एक-एक चम्मच नींबू का रस व अदरक लें, और उसमें थोड़ा सा काला नमक मिला ले। और इसको खाना खाने के बाद खा ले , इससे आपकी पाचन शक्ति अच्छी होती है।और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है आप अजवाइन का चूर्ण बना ले और उस अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है।

Ques: बहुत ज्यादा गैस बनने पर क्या खाना खायें?

अगर पेट में गैस बनती है तो ज्यादा तेल और घी वालीे चीजे जैसे पराठा, पूड़ी, चपाती ना खाये इनकी जगह पर आप चावल खा सकते है। आप खिचड़ी का सेवन करे साथ ही येलो राइस या फिर दही के साथ प्लेन राइस खाये। क्योकि चावल में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और फाइबर भी ठीक मात्रा में होता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार अपने डॉक्टर से  सलाह जरूर ले।  

10 thoughts on “भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा pet me gas banne ke karan अपनाये ये 5 Best Tips”

Leave a Comment