पेट दर्द का देसी उपचार pet dard ka ilaj घरेलू उपाय (7 Best Tips)

pet dard ka ilaj से पहले पेट दर्द क्या होता है और क्यों होता है इसके बारे में समझते है :

पेट दर्द आज के समय में एक आम समस्या है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। यह समस्या उन लोगो में ज्यादा होने लग जाती है जिनका अधिकतर पेट खराब रहता है या पेट से सम्बंधित कोई बीमरी होती है। क्योकि पेट ख़राब होने से भोजन अच्छी तरह से पचता नहीं है और वह पेट दर्द की समस्या का कारण बनता है। कुछ परिस्थितिओ में पेट दर्द का ज्यादा होना घातक भी हो सकता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से pet dard ka ilaj का समाधान करते है-

pet dard ka ilaj

पेट दर्द के कारण:

अक्सर लोगो के पेट में दर्द हो जाता है। अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है तो इसका मतलब आपके पेट में कुछ गड़बड़ी चल रही है। वैसे तो ये और भी कई समस्याओ के कारण भी हो सकता है जो निम्नलिखित है, जैसे कि-

खाने पीने की गलत आदतें:

अगर आपका खान-पान ही सही नहीं होगा तो पेट में अनेक बीमारिया अपने आप ही पैदा होने लग जाती है, जो पेट दर्द का कारण भी बनती है। अगर आप समय पर खाना नहीं खाते, या अचानक से बाहुत सारा खाना खा लेते है, तो आपका खाना सही से पच नहीं पाता जिससे पेट खराब होकर पेट दर्द का कारण बन सकता है।

पाचन तंत्र की कमजोरी:

जब शरीर में भोजन सही ढंग से पच नहीं पाता है तो ऐसे में क़ब्ज़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं होगा तो आपका खाना अच्छे से नहीं पचेगा, जिससे पेट में अनेक बीमारियां होने लग जाएगी और आपके पेट दर्द का कारण बनेगी।

इंफेक्शन:

इन्फेक्शन होने से आपके पेट और आंतों में सूजन हो जाती है। अगर आपके पेट में इन्फेक्शन है तो आपको विटामिन और मिनिरल्स की कमी होने लग जाएगी जिससे आपकी इम्युनिटी भी कम हो सकती है। और इम्युनिटी कम होना शरीर के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

गैस या एसिडिटी:

अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या है तो आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। गैस या एसिडिटी की समस्या से केवल शारीरिक नहीं मेंटल हेल्थ भी खराब होती है।

इसके अलावा एलर्जी या कोई भी बीमारी के संकेत पेट दर्द का कारण बन सकते है। इसलिए अगर समस्या ज्यादा हो तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखाए।

पेट दर्द के लक्षण:

  • तेज या धीमा दर्द का अनुभव
  • पेट में तनाव का अनुभव
  • पेट में भारीपन का अनुभव
  • उल्टी आना
  • दस्त होना
  • त्वचा पर चकत्ते आना
  • पेट में गैस बनना
  • पेट में सूजन होना
  • खाने के बाद या खाने से पहले तकलीफ होना
  • तंदुरुस्ती में कमी
  • पेट में गुदा के पास दर्द

ऊपर दिए हुए किसी भी लक्षण से अगर आप पीड़ित है और समस्या ज्यादा बढ़ती जा रही है तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जिससे आपका इलाज सही समय पर हो जाए।

पेट दर्द के घरेलू उपाय ( pet dard ka ilaj ):

अगर समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है तो आप कुछ घरेलु उपायों का प्रयोग कर सकते है जिससे आपको रहत मिल सकती है।

अदरक और शहद:

अदरक और शहद दोनों के अपने अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ हैं। अदरक और शहद हमारे पाचन को सही करने में मदद करते है। अदरक खाने से डाइजेशन में सुधार होता है। अदरक और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

नींबू पानी:

नींबू में अच्छी मात्रा में विटामिन C होता है जो कई प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बचाता है। नींबू का रस और काला नमक को पानी में मिलाकर पीने से पेट दर्द की समस्या ख़त्म हो जाती है। सुबह खाली पेट ज्यादा नीम्बू पानी नहीं पीना चाहिए। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और हड्डियों पर भी इफेक्ट पड़ता है।

पुदीना:

पुदीना कफ और वात दोष को कम करता है। इसका उपयोग दस्त, बुखार, पेट के रोग, लीवर आदि बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है। लेकिन एक बात याद रखिये अगर आप इसका सेवन रोजाना अधिक मात्रा में कर रहे हैं, तो इससे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं।

अंजीर:

अंजीर फल जिसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी पसंद करते है। अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से पेट अच्छे से साफ़ होता है, और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। 1-2 अंजीर रात भर पानी में भिगोकर आप सुबह खली पेट खा सकते है।

अजवाइन:

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। अजवाइन का उपयोग एसिडिटी, पेट में गैस, पेट दर्द और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए किया जाता है। अजवाइन के बीजों को पानी में उबालकर उस पानी को पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

दही:

दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार आप दही को शहद, चीनी या मिश्री के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

जीरा:

जीरे के बीजों को पानी में उबालकर पिने से पेट की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। जीरे में एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो आपकी मांसपेशियों को आराम पहुचांने में कारागर है। छाछ में भुना जीरा और काली मिर्च डालकर पीने से पेट संबंधी कई समस्याएं का समाधान होता है।

लहसुन का रस:

1 छोटा चम्मच लहसुन का रस और 3 छोटे चम्मच सादा पानी एक साथ मिलाकर 1 हफ्ते तक रोज सुबह या शाम खाने के बाद पीना चाहिए। इससे गैस और पेट के दर्द में अच्छा लाभ मिलेगा। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने से भी बचाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े

भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा अपनाये ये 5 टिप्स और पेट की गैस से निजात पाए
बार-बार लैट्रिन जाना, 1 दिन में कितनी बार लैट्रिन जाना चाहिए?-

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

QUES: पेट दर्द कैसे ठीक करें?

  • ज्यादा पानी पिएं
  • खाना थोड़ा थोड़ा करके खाएं
  • अजवाइन का सेवन करे
  • हल्की एक्सरसाइज करें

QUES: पेट में गैस का दर्द कहाँ होता है?

पेट में गैस का दर्द अक्सर कही भी हो सकता है। आपको सीने की जलन, चक्कर आना, पेट में मरोड़ आदि।

QUES: 5 मिनट में पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं?

हीटिंग पैड का उपयोग करके आप कुछ समय के लिए दर्द को का. कर सकते है। हीटिंग पैड को अपने पेट पर रखें और इसके साथ बैठें। अगर आपको 5 मिनट में दर्द की समस्या दूर करनी है तो हरड़ के साथ अनार का सेवन करे।

QUES: क्या पेट दर्द में दूध पीना चाहिए?

पेट दर्द में दूध छाए काफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

QUES: पेट में दर्द हो तो क्या खाना चाहिए?

काली मिर्च, भुना हुआ जीरा, सौंठ, लहसून, धनिया, हींग सूखी पुदीना पत्ती, काला नमक सबको बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस कर चूर्ण तैयार कर लीजिये और गर्म पानी के साथ सेवन करे।

QUES: पेट दर्द होने पर क्या खाना चाहिए:

छाछ में 1/2 छोटा चम्मच भुने हुए अजवाइन का पाउडर मिलकर खाने से पेट दर्द में रहत मिलती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment