कुछ हफ्तों में मोटापा गायब करे motapa kaise kam kare (5 Best Tips)

मोटापा यानि की अतरिक्त चर्बी का होना। जी हाँ दोस्तों जब शरीर में शारीरिक वसा इस कदर तक एकत्रित हो जाती है की वह शरीर पर हानिकारक प्रभाव ना डालने लग जाये तो इस स्थिति को मोटापा कहते है। मोटापे में शरीर का वजन अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे शरीर अनेक बीमारियों से घिर जाता है। भारत में अनेक लोग इस समस्या के शिकार है और यही सोचते रहते है की motapa kaise kam kare। तो आइये इस आलेख में जानते है इस समस्या का कारण और निदान।

motapa kaise kam kare

मोटापा क्या है?

जब किसी व्यक्ति के शरीर का वजन सामान्य वजन से ज्यादा हो जाता है तो इसे मोटापा कहते है। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से मोटापे का शिकार हो सकता है। या तो वह व्यक्ति किसी बीमारी का शिकार हो सकता है या तो फिर वो एक दिन में जितनी कैलोरी भोजन के रूप में लेता है उतनी कैलोरी वो पूरे दिन में खर्च नहीं करता। मोटापा कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है जैसे- मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे से जुड़े हृदय रोग, पित्त पथरी आदि।

मोटापे के कारण:

कोई भी व्यक्ति किसी भी तरीके से मोटापे का शिकार हो सकता है। मोटापे बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं-

लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहना:

आज कल के समय में अधिकतर काम लैपटॉप पर या डेस्कटॉप पर बैठकर किये जाते है। हम काम तो अच्छा कर लेते है लेकिन इस चक्कर में अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते और धीरे धीरे हम मोटापे का शिकार होने लगते है। लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको लम्बे समय तक बैठ कर काम नहीं करना चाहिए। आप हर 30 मिनट बाद ब्रेक लेकर अंगड़ाई ले या थोड़ा चल फिर सकते है।

ज्यादा चर्बीयुक्त खाना खाना:

अगर आप अधिक मात्रा में चर्बीयुक्त खाना खाते है तो आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव हो सकता है। ज्यादा चर्बी वाले खाद्य पदार्थ खाने से आपके शरीर में अधिक मात्रा में वसा जमा हो जाती है जो आपके शरीर को चाहिए भी नही। अगर आप लगातार चर्बीयुक्त खाना खाते रहते है तो आपका वजन अपने आप ही बढ़ने लग जायेगा जिससे मोटापा बढ़ेगा।

कम चलना:

कम चलना भी आपके मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। कम व्यायाम करने से शरीर की गतिशीलता कम हो जाती है जिससे वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जो लोग कम पैदल चलते है उनका खाना अच्छी तरह से नहीं पचता और उनका एनर्जी लेवल भी कम होता है जिससे दिमाग शांत नहीं होता और नींद की समस्या भी रहती है।

कम व्यायाम करना:

जो लोग शारीरिक व्यायाम नहीं करते उनका मोटापा बढ़ना तय है। ऐसा इसलिए है क्योकि शरीर से अतिरिक्त कैलोरी नहीं निकलती और वह चर्बी का रूप ले लेती है जो मोटापे का कारण बनता है। कम व्यायाम से शरीर स्वस्थ नहीं रहता है और आपको शारीरिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है।

मानसिक तनाव:

मानसिक तनाव हमारे मन से संबंधित रोग होता है। इसका असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है। जो व्यक्ति तनाव लेता है तो वह अपना भोजन सही तरीके से नहीं खा पाता। कुछ लोग तो तनाव में कुछ भी खा लेते है और अधिक मात्रा में भी खा लेते है। जिससे खाना अच्छी तरह से पच नहीं पाता और मोटापे का शिकार हो जाता है। कई बार तो लोग अपने मोटापे के बारे मे ही ज्यादा सोचने लग जाते है जिससे आप मानसिक तनाव के शिकार अपने आप ही हो जाते हैं लेकिन ऐसे में मानसिक तनाव शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

उचित नींद न लेना:

उचित नींद न लेना एक ऐसी समस्या है जो आपके मोटापे का कारण बनती है।यदि आप नींद नहीं लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। इससे सोचने की समस्या और वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है क्योकि उचित नींद आपके दिमाग को रिलेक्स करती है जिससे आप थकान, चिंता, तनाव,जैसी समस्या से बच सकते है।nपर्याप्त नींद न लेने से आपकी सेक्स ड्राइव भी कम हो सकती है।

धूम्रपान या अतिरिक्त अल्कोहल का सेवन:

धूम्रपान या अतिरिक्त अल्कोहल का सेवन दोनों ही जीवन के लिए हानिकारक हैं। ज्यादा शराब पीने से रक्त में वसा का स्तर बढ़ जाता है जो मोटापे का कारण बनता है। अतिरिक्त धूम्रपान और अल्कोहल आपके शरीर में समस्याएं पैदा करता है,जैसे पेट बीमारी, मोटापा, मधुमेह, और लिवर जैसी समस्याएं का कारण होता है।

मोटापे के लक्षण:

मोटापा अनेक तरह से हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के वजन के साथ-साथ शरीर के बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की भी वृद्धि होती है। इस समस्या के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं:

1. शारीरिक शक्ति का कम होना:

मोटापा अधिक होने से शरीर अधिक एक्टिविटी नहीं कर पाता जिससे जल्दी थकान हो जाती है और शरीर की शारीरिक शक्ति कम हो जाती है। जो लोग मोटापे के शिकार होते है उन्हें हमेशा कमजोरी महसूस होती है।

2. वजन बढ़ना:

मोटापे का सबसे मुख्य लक्षण है कि वजन बढ़ता है। अधिक वजन के कारण शरीर के अन्य अंग भी ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं और बाद में कई रोगो का कारण भी बनते है।

3. चलने और भागने में परेशानी होना:

अधिक मोटापे के कारण पैरो पर भार आ जाता है जिससे शरीर को चलने और भागने में दिक्कत आती है। अगर आप चलते फिरते नहीं है तो शरीर का मोटापा और अधिक बढ़ जाता है।

4. श्वसन की समस्या:

जो लोग अधिक मोटापे के शिकार होते है उनमे ज्यादातर लोगों को श्वसन संबंधी समस्याये हो जाती है। मोटापे के लिए एक और लक्षण है कि दिल विकार, श्वसन में तकलीफ, सांस लेने में दिक्कत और अन्य संबंधित समस्याएं होती हैं।

5. खाने के विकल्पों में बदलाव:

मोटापे के लक्षणों में से एक यह भी है कि लोग अपने खाने के विकल्पों में बदलाव करते हैं। इस विकल्प में अधिक शराब और मीठे पेय शामिल हो सकते हैं।

6. नींद की कमी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं होना:

एक अध्ययन के अनुसार जो किशोर अगर हर रात आठ घंटे से कम की नींद लेते हैं, तो उनमें मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं, कम सोने के कारण पेट में चर्बी बढ़ने, उच्च रक्तचाप, असामान्य ब्लड लिपिड व ग्लूकोज लेवल जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

7. थकान महसूस करना:

अधिक वजन बढ़ने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। लोग चलते -चलते अधिक थक जाते हैं और जल्दी थक जाते हैं।

8. पसीना और बेहोशी की स्थिति जैसी समस्याएं होना:

जो लोग मोटापे के शिकार होते है उन्हें श्वसन की समस्या हो जाती है। जिसके कारण ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है और अत्यधिक थकान तथा चक्कर आना जैसी समस्या का कारण बनती है।

9. स्वास्थ्य समस्याएं:

जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं भी मोटापे के लक्षण हो सकती हैं।

Click Here- पेट की चर्बी कम करने का शानदार तरीका:
motapa kaise kam kare
motapa kaise kam kare

मोटापा कैसे कम करे:

मोटापा कम करने के लिए कुछ नियमो का पालन करना पड़ेगा जो आपके लिए बहुत जरूरी भी है ताकि बढ़ते वजन को कम किया जा सके।

स्वस्थ आहार:

स्वस्थ आहार हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है क्योकि अगर हमारा आहार ही स्वस्थ होगा तो हमारा शरीर भी स्वस्थ्य होंगा। स्वस्थ भोजन हमारी ऊर्जा को बढ़ाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिसके कारण वजन बढ़ने से रुकता है। स्वस्थ आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इनका सही मात्रा में सेवन करेंगे तो आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते है।

वजन नियंत्रण:

अगर अपने शरीर से अतिरिक्त चर्बी को हटाना चाहते है तो हर व्यक्ति का अपनी उम्र के हिसाब से सामान्य वजन होना चाहिए। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको अपने वजन को नियंत्रित करके की बहुत आवश्यकता है। वजन को नियंत्रित कर लेने से ही आपके शरीर की बीमारिया ख़त्म हो जाती है जैसे कि मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वसन संबंधी समस्याएं आदि।

व्यायाम:

व्यायाम के बारे में तो सभी जानते है लेकिन व्यायाम करते बहुत कम लोग है। इसका सबसे बड़ा कारण है आज के समय में हमारी लाइफ का व्यस्त होना। लेकिन आप अगर मोटापे के शिकार है तो आपको व्यायाम जरूर करना चाहिए। आप रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम कर सकते हैं जैसे कि चलना, जॉगिंग, स्विमिंग या योग।

पानी का सेवन:

पानी हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप नियमित रूप से पानी पीते है तो आपके शरीर में तरलता बनी रहती है और शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही साथ अतिरिक्त चर्बी आपके शरीर पर नहीं जमा होती।

नियमित नींद:

जो लोग सही समय पर और गहरी नींद लेते है उनके जीवन में शरीर से सम्बंधित कभी भी कोई समस्या नहीं आती। अगर आप गहरी नींद में सोते हो तो आपकी आधी से ज्यादा बीमारी खत्म हो जाती है। नियमित नींद लेना शरीर के लिए तो अच्छा होता ही है इसके साथ ही साथ मोटापे को कम करने में भी मदद मिलती है।

Click Here- बिना एक्सरसाइज करे पेट की चर्बी से छुटकारा पाइये:

 मोटापा कम करने के घरेलु उपाय:

motapa kam karne ke upay नीचे दिए गए निम्नलिखित है-

गर्म पानी:

गर्म पानी आपका मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की गर्म पानी पीने से ही आपका वजन कम हो जायेगा। गर्म पानी पीना मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करता है और इससे आपका पाचन भी ठीक रहता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए गर्म पानी पीना उपयोगी तो है लेकिन सिर्फ गर्म पानी पीने से ही आपका वजन कम नहीं होगा।

दालचीनी:

दालचीनी एक प्राकृतिक मसाला है जो मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। दालचीनी में एमिनो एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीज, आयरन, कैल्शियम आदि कई प्रकार के गुण पाये जाते है। दरअसल, दालचीनी में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

नींबू-पानी:

नीम्बू-पानी का उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है इस बात से तो सभी परिचित है। नीम्बू में विटामिन C पाया जाता है जो प्राकृतिक वसा को घटाने में मदद करता है। आयुर्वेद में नींबू और शहद को गुनगुने पानी से चर्बी घटाने में असरदार उपाय माना गया है।

गर्म पानी और शहद:

हाँ दोस्तों, गर्म पानी और शहद मोटापा कम करने में मदद करते हैं। शहद में एंटीऑक्सिडेंट गुण के अलावा प्राकृतिक मिठास भी होती है जो आपके शरीर में वसा जमने से रोकती है। इसके साथ साथ आपका शरीर भी स्वस्थ्य होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते है तो गर्म पानी में शहद मिलकर पी सकते है।

अदरक-नींबू:

अदरक में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता होती है। और नीबू का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है। मतलब ये की दोनों ही मोटापा कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अदरक में मौजूद जिंजीबेरोल नामक एक कंपाउंड भी होता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है जिससे वजन कम होता है।

त्रिफला:

त्रिफला एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका उपयोग मोटापा कम करने में भी किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है जिससे आपका सारा खाना आसानी से पच जाता है जो वजन कम करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। त्रिफला का सेवन भोजन के बाद किया जाना चाहिए।

click here–  Best त्रिफला चूर्ण: 

लौकी का जूस:

लौकी का उपयोग वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। लौकी में भरपूर मात्रा में फायबर होता है जिससे आपका शरीर स्वाथ्य रहता है। आप लौकी के जूस का सेवन कर सकते है। पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लौकी का जूस एक बेहतर उपाए है।

गुड़मार का सेवन:

गुड़मार एक प्राकृतिक उपचार है जो आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है। गुड़मार खाने के बाद भूख नहीं लगती है, जिससे आप अधिक खाने से बच सकते हैं। आप गुड़मार का नियमित सेवन कर सकते हैं या फिर इसे अपनी चाय या कॉफ़ी में डालकर पी सकते हैं। गुड़मार को अधिक मात्रा में लेने पर इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

मोटापा कम करने के लिए क्या खाये:

फल और सब्जियां – फाइबर युक्त फलो और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। फल और सब्जियो में कम कैलोरी होती है और पेट भरा हुआ सा लगता है जो आपको बार बार भूख नहीं लगने देता है।

फ़ास्ट फूड न खाएं- ज्यादा फास्टफूड का सेवन शरीर के लिए नुक्सान दायक होता है। इससे हमारा पाचन भी बिगड़ता है और खाना नहीं पचता जो मोटापे का कारण भी बनता है।

छाछ- छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट होते है। छाछ आपके शरीर में पानी की कम को पूरा करता है जिससे आपको अपना पेट भरा हुआ सा महसूस होगा। और आप बार बार खाने से बच सकेंगे।

लौकी- लौकी का सेवन वेट लॉस करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक प्रदान होती है। लौकी को आप किसी भी तरह खा सकते है जूस कभी पी सकते है और सब्जी बनाकर भी खा सकते है।

सलाद- सलाद एक स्वस्थ और पौष्टिक खाना है। सलाद खाने से हमारे शरीर को फाइबर, विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व मिल जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते है।

स्प्राउट्स- स्प्राउट्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे आपका पेट बहुत देर तक भरा हुआ सा महसूस होता है। वजन घटाने के लिए डाइट में स्प्राउट्स जरूर शामिल करें। आप चना, मूंग को भिगोकर खा सकते हैं।

प्रोटीन – प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ को पचने में ज्यादा समय लगता है जिससे आपको भूख कम लगती है। इसलिए प्रोटीन युक्त भोजन वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

motapa kaise kam kare
motapa kaise kam kare

motapa kaise kam kare मोटापा कम करने का तरीका:

मोटापा कम करने के लिए कुछ छोटी छोटी लेकिन जरूरी टिप्स को अपना सकते है जिससे आप अपना वजन कम कर सकते है या वजन को नियंत्रित कर सकते है ये टिप्स निम्नलिखित है-

1. हमेशा स्वस्थ्य खाने का चयन करे जो आपके शरीर को हमेशा स्वस्थ्य रखे। स्वस्थ्य खाना खाने से आपका शरीर अच्छे से खाने को पचा पता है और अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनिरल्स अवशोषित करता है। इसमें विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन स्रोत और डेयरी शामिल हैं।

2. प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। यह आपके शरीर के अतिरिक्त वसा को बाहर निकालता है जिससे अपने आप ही मोटापे की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। पानी पीने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है।

3. सुबह आप हैवी ब्रेकफास्ट कर सकते है। लेकिन रात में खाना कम खाइये या जल्दी खाइये ताकि आपका रात का खाना पच सके और शरीर में अतिरिक्त चर्बी ना जमा हो सके।

4. तले हुए खाने से बिलकुल दूर रहे। जैसे– फ्रेंच फ्राइजतले हुए मोमोजसमोसाकचौरी और फास्ट फूड्स आदि। इनको खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। अधिक मात्रा में तला हुआ खाने का सेवन करने से डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्‍लम का भी खतरा बढ़ा सकता है। ऑयली खाना खाने के बाद जरूरी है कि एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी को घटाया जाए साथ ही ऑयल से होने वाले नुकसान को कंट्रोल किया जाए।

5. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, या फिर वजन कम करना चाहते हैं तो आपको फइबरयुक्त भोजन करने की आवश्यकता है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए अधिक फाइबर वाले भोजन का सेवन जरूर करे। गेहूं का चोकर, अलसी, राजमा, अनार,  बाजरा, राई का आटा, चुकंदर, बादाम, दाल, गाजर और सूखा अंजीर, में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है।

6. जितना हो सके स्ट्रेस कम ले। स्ट्रेस लेने से आपके शरीर की पाचन क्रिया बिगड़ती है और खाना अच्छे से नहीं पचता जो मोटापे का कारण बनता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए योगा करे। स्ट्रेस अगर लंबे वक्त तक रहे तो आपको एंग्जाइटी, डिप्रेशन और पैनिक अटैक हो सकते हैं, जो की बहुत खतरनाक साबित हो सकते है। स्ट्रेस को कम करने के लिए आप अपनी परेशानी अपने किसी करीबी से साझा करे। ताकि आपकी प्रॉब्लम्स का हल निकल सके।

7. आपको अपनी रोज नींद पूरी करनी चाहिए। अच्छे से नींद पूरी करने से ही आपके शरीर की आधी बीमारिया गायब हो जाएगी। जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और खुश रहेंगे। इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। अच्छे नींद से मस्तिष्क को बेहतर तरीके से कार्य करने में भी मदद मिलती है। जिससे आप अपने बारे में अच्छा सोचेंगे और अपने शरीर पर अच्छे से काम कर करेंगे।

8. एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाये। हम सभी जानते है की एक्सरसाइज करने से शरीर के सारे रोग दूर भाग जाते है और इसे आप मोटापे को कम कर सकते है। एक्सरसाइज हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है, और शरीर में खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है।

Click Here- बिना एक्सरसाइज करे पेट की चर्बी से छुटकारा पाइये:

मोटापा कम करने के योग और आसान:

मोटापा कम करने के योग और आसान नीचे दिए गए निम्नलिखित है-

  • अर्धहलासन
  • पवनमुक्तासन
  • कोणासन
  • द्विचक्रिकासन
  • त्रिकोणासन
  • उत्तानपादासन

मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज:

मोटापा कम करने के निचे दी गई एक्सरसाइज निम्नलिखित है-

  • रस्सी कूदना
  • बर्पी एक्सरसाइज
  • जॉगिंग
  • दौड़ना
  • कोई भी खेल खेलना
  • स्विमिंग करना
  • साइकिलिंग करना
  • वेट ट्रेनिंग
  • सीढ़ियां चढ़ना
Click Here- भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा अपनाये ये 5 टिप्स:
FAQ:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

QUES: मोटापा क्या होता है?

जब किसी व्यक्ति का वजन उसकी उम्र के हिसाब से अधिक हो जाता है ,और शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है तो उसे मोटापा कहा जाता है।

QUES: मोटापा क्या खाने से बढ़ता है?

फास्टफूड खाने से या ऐसा खाना खाने से जो आपका पेट उसको अच्छे से पचा ना पाए। ऐसा खाना खाइये जो आसानी से पच जाए और अतिरिक्त चर्बी शरीर पर ना जमे।

QUES: मोटापा कम करने के लिए क्या करें?

  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • स्वस्थ खाने की आदत बनाएं।
  • बाहर खाने की आदत से बचें।
  • नियमित रूप से नींद लें।
    धैर्य रखें, क्योंकि मोटापा तुरंत नहीं घटता है।

QUES: चावल खाने से मोटापा बढ़ता है क्या?

चावल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। लेकिन चावल मे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाकर विभिन्न वसा के रूप में जमा हो जाती है और मोटापा का कारण बनती है।

QUES: रात को क्या खाने से वजन बढ़ता है?

चॉकलेट, फ्राइड फूड, नूडल्स, सोडा, और ऐसे खाद्य पदार्थ जो आसानी से न पचते हो।

QUES: क्या आलू मोटापा बढ़ाता है?

आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। अगर इन्हें कम मात्रा में खाया जाए तो ये आपको मोटा नहीं करेंगे।

QUES: वजन कम करने के लिए इलायची का सेवन कैसे करे?

रात को सोते से पहले दो इलायची खा ले और ऊपर से गर्म पानी पी ले। इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

QUES: मोटापा कम करने के लिए सौंफ का सेवन कैसे करे?

सौंफ के 9-10 दाने लेकर और भगौने में एक कप पानी में डालकर 5-7 मिनट तक उबले। फिर इसे छानकर सुबह सुबह खाली पेट कभी कभी पिए। सौंफ के पाउडर का सेवन करने से कब्ज और गैस की शिकायत दूर होगी।

QUES: मोटापे से छुटकारा के लिए हल्दी का सेवन कैसे करे?

हल्दी का सेवन करने से फैट कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं। आप कभी कभी हल्दी और दालचीनी की चाय बनाकर पी सकते हैं।

QUES: पेट निकल गया है क्या करें?

गर्म पानी पिए। गर्म पानी ना केवल बैली फैट को घटाता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

QUES: क्या दौड़ने से बेली फैट बर्न होता है?

बेली फैट बर्न करने के लिए दौड़ना व्यायाम के सर्वोत्तम रूपों में से एक है। यदि आप नियमित दौड़ते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दौड़ने पर 705 से 865 कैलोरी बर्न होती है।

QUES: क्या चलने से पेट की चर्बी कम होती है?

पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हमारा पाचन तंत्र भी सुधरता है। पैदल चलने से हमारा सारा खाना आसानी से पच जाता है और हमारे शरीर पर अतरिक्त चर्बी जमा नहीं होती।

QUES:  मोटापा रोग किसकी कमी से होता है?

रिसर्च में मोटापे और विटामिन डी की कमी के बीच संबंध बताया है। जो लोग मोटे या अधिक वजन वाले होते हैं, उनमें लोगो में विटामिन डी की कमी हो जाती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।