अंजीर खाने का सही तरीका जान लो तब होगा फ़ायदा anjeer khane ke fayde (8 Best Tips)

अगर आप भी अपने आप को फिट और सेहतमंद बनाना चाहते है तो आज से ही अपनी डेली डाइट में अंजीर का सेवन करना शुरू कर दे। जी हां दोस्तों anjeer khane ke fayde बहुत होते है जो आपको पता भी नहीं है। अंजीर एक ऐसा फल है जो आपके वजन को कम करता है। anjeer का उपयोग पाचन सम्बंधित समस्याओ को ठीक करने के साथ साथ आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। ऐसी ही बहुत सी बीमारियों में अंजीर एक रामबाण इलाज है। तो आइये जानते है अंजीर कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदेह है।

anjeer khane ke fayde
anjeer khane ke fayde

अंजीर के फायदे (anjeer khane ke fayde):

अंजीर में विटामिन, खनिज और फाइबर शामिल होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आइये देखते है अंजीर खाने से क्या फायदा होता है-

डायबिटीज:

अंजीर आपके ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर नुकसान नहीं पहुंचाता है। अंजीर में कुछ मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके डाइजेशन को अच्छा करने में मदद करता है। ध्यान रहे की सूखी अंजीर में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है,जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। इसलिए आप इसका सेवन कम मात्रा में करे।

कब्ज में फायदेमंद:

जिन लोगो को कब्ज की समस्या ज्यादा रहती है उनके लिए अंजीर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर और बी6 होता है, जो आपकी कब्ज की समस्या को दूर करता है, और आपके पाचन तंत्र से सम्बंधित समस्याये भी दूर होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद:

माना जाता है की अंजीर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है क्योंकी अंजीर में पेक्टिन नाम का घुलनशील-फाइबर होता है, जो आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ा देता है। इसके अलावा सूखा अंजीर एंटीऑक्सिडेंट और पोटैशियम से भरपूर होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित भी करता हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है:

अधिकतर लोग ब्लड प्रेशर की वजह से बहुत परेशान रहते है। अगर यह कंट्रोल न किया जाय तो ब्रेन स्ट्रोक का कारण भी बन जाता है। यह बीमारी पोटैशियम की कमी से हो जाती है। अंजीर में पोटैशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है इसलिए यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत मददगार होता है।

वजन कम करने में मददगार:

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते है तो रोजाना खाली पेट अंजीर का सेवन अवश्य करे। अंजीर में फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन्स और तरह तरह के मिनरल्स होते हैं, जिसके सेवन करने से आपका वजन घट सकता है और इसके साथ ही साथ अंजीर क्रेविंग को कम करने में भी सहायक होती है।

हड्डियां मजबूत होती है:

अंजीर हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स पाये जाते है जो हड्डियों के ट्यूब्यूल में बैठे विषैले तत्वों को हटाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते है, जिससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

अस्थमा में मददगार:

अस्थमा मरीजों को anjeer जरूर खानी चाहिए। क्योंकी अंजीर में ऐसे पोषक तत्व होते है जो शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी पहुंचते है और कफ यानि मलगम को बहार निकलते है।

कैंसर:

अंजीर में एक ऐसा गुण होता है जो एंटी-कैंसर के नाम से जाना जाता है। जो पेट में जमा विषैले पदार्थ को मल के रास्ते शरीर से बाहर निकालता है और यह लीवर और मस्तिष्क में कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोकता है। जिससे कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा पाते है।

इसे भी पढ़े- जानकर हैरान हो जाएंगे आप त्रिफला चूर्ण के फायदे: 

अंजीर के नुकसान:

ऐसा नहीं है की अंजीर को खाने से सिर्फ फायदा ही होगा। जिन चीजों के फायदे होते है तो उसके कुछ नुकसान भी होते है। ऐसा ही अंजीर को खाने से होता है अगर इसका सेवन गलत तरीके से किया जाए तो। आइये देखते है अंजीर के क्या नुकसान है-

पथरी की समस्या:

अगर आपको पथरी की समस्या है तो आप अंजीर का सेवन ना करे यही आपके लिए बेहतर होगा। क्योंकी अंजीर में ऑक्सलेट पाया जाता है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए जिन लोगो को पथरी की समस्या होती हैं उनको अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए।

पेट दर्द की समस्या:

अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट की पाचन क्रिया अच्छी और बेहतर होती है। लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करने लगते है तो यह आपकी पाचन क्रिया को बिगड़ सकता है। अंजीर को अधिक मात्रा में खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग, पेट फूलने और तनाव जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप पेट दर्द की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप अंजीर का उपयोग ना ही करे।

ब्लीडिंग की समस्या:

अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसकी गर्म प्रकृति होने के कारण ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है जिससे आपके नाक से खून भी आ सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आपको ज्यादा अंजीर नहीं खानी चाहिए।

लिवर की समस्या:

अगर आपको लिवर की समस्या है तो आपको अंजीर नहीं खाना चाहिए क्योकि अंजीर खाने में भारी होता है, और इसे पचने में समय लगता है। ये आपके लिवर की गतिविधियों को स्लो कर सकता है जिसकी वजह से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं तो आपको अंजीर खाने से बचना चाहिए।

दांत दर्द की समस्या:

अंजीर में अच्छी मात्रा में शुगर पाई जाती है इसलिए ये खाने में मीठी भी लगती है। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट के रूप में मौजूद शुगर होती है जो इसके इसके मीठेपन की वजह होती है। इसलिए यह आपके दांतो में समस्या पैदा कर सकती है और इसके साथ आपके दांतो में सड़न भी हो सकती है।

दस्त की समस्या:

अंजीर का ज्यादा सेवन करने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। क्योकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर को अधिक मात्रा में लेने पर गैस की समस्या हो जाती है जिससे आपका पाचन भी बिगड़ता है और दस्त भी लग सकते है।

माइग्रेन की समस्या:

सूखे अंजीर में सल्फाइट अधिक मात्रा में पाया जाता है जो माइग्रेन अटैक का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको माइग्रेन की समस्या है,तो आप अपने खान-पान में अंजीर का सेवन न करे और इससे दूरी बनाये रखे।

इसे भी पढ़े- भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा अपनाये ये 5 टिप्स: 

 

anjeer khane ke fayde
anjeer khane ke fayde

 

अंजीर को कैसे खाना चाहिए:

अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिससे आपका पाचन बेहतर होता है। लेकिन अंजीर सही तरीके से खाये जाए तो ही आपके स्वस्थ्य के लिए बेहतर होता है। नहीं तो इसके गलत परिणाम भी हो सकते है। अंजीर को आप दो तरह से खा सकते है।

1. सूखे अंजीर
2. ताजा अंजीर

सूखे अंजीर- अगर आपको सूखे अंजीर खाने पसंद है तो सूखे अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप 2 से 3 अंजीर ले और रात भर के लिए पानी में भिगो के छोड़ दे। फिर सुबह में उसे पानी से निकलकर खाली पेट खाये।

ताजा अंजीर- अगर आपको ताजा अंजीर खाना पसंद है तो आप उसे बाजार से घर लाकर सुबह सुबह दो-तीन अंजीर को खाली पेट काटकर खा सकते है। ये अंजीर खाने में मुलायम और चबाने वाले होते हैं। लेकिन अंजीर को दिन में एक बार खाना ही सही रहेगा।

खाली पेट अंजीर खाने के फायदे:

अंजीर खाना सेहत के लिए अच्छा तो होता ही है लेकिन अगर आप भीगे हुए अंजीर खाते है तो यह ज्यादा लाभदायक होता है।

  • भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज नहीं होता है।क्योकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
  • अगर आप भिगोकर अंजीर खाते है तो आपकी हड्डिया भी मजबूत होती है। क्योकि अंजीर में अच्छी मात्रा में कैल्सियम पाया जाता है।
  • भीगे हुए अंजीर खाने से ब्लड का शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। क्योकि इसमें क्लोरोजेनिक एसिड और पोटेशियम होता है।
  • अंजीर में फाइबर होने के कारण कब्ज की समस्या नहीं होती जिससे आपका पाचन बेहतर रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • भीगे हुए अंजीर खाने से प्रजनन स्वस्थ्य बेहतर होता है। क्योकि इसमें जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिज तत्व पाए जाते है।

गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे:

ये बात तो सभी जनते है कि अंजीर खाने से शरीर स्वस्थ्य होता है और पाचन बेहतर करता है जिससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। लेकिन अगर हम अंजीर को दूध के साथ खाये तो इसके लाभ और अधिक बढ़ जाते है। ये फायदे निम्नलिखित है-

  • हल्के गुनगुने दूध में अंजीर का सेवन करने से शरीर में पोषण की कमी नहीं होती है। क्योकी गर्म दूध और अंजीर दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। इसमें उच्च विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • गर्म दूध में अंजीर का सेवन करने से रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को इसे रोज सेवन करना चाहिए।
  • गर्म दूध में अच्छी मात्रा में ऊर्जा का स्रोत होते हैं। गर्म दूध में अंजीर का सेवन करने से शरीर की ताकत और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
  • गर्म दूध का सेवन करने से रात को नींद अच्छी आती है। इसलिए गर्म दूध में अंजीर का सेवन करने से आपके मन को भी शांति मिलती है।
  • गर्म दूध में अंजीर का सेवन करने से इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं।
  • अंजीर में कुछ ऐसे तत्व होते है जो सिरदर्द को कम करने में मदद करते है। इसलिए गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से सर दर्द तो दूर होता ही है और साथ ही साथ नींद भी बेहतर हो जाती है।

शादीशुदा मर्दों के लिए अंजीर की जानकारी:

अंजीर खाने के फायदे तो बहुत होते है। अंजीर शादीशुदा पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अंजीर के सेवन से पुरुषों में होने वाले सेक्स संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जो निम्नलिखित है-

  • अंजीर में विटामिंस और मिनरल्स के साथ पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर, फाइबर और विटामिन B6 होता है जो शरीर को अंदर से मजबूती प्रदान करता है।
  • अंजीर को खाने से मर्दों की फर्टिलिटी बेहतर होती है और उनके स्पर्म काउंट में भी इजाफा होता है।
  • इसके साथ साथ अंजीर का सेवन करने से शीघ्रपतन जैसी समस्या का समाधान होता है और टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है।
  • एक रिसर्च के अनुसार अंजीर खाने से प्रोस्टेट ग्लैंड को हेल्थी रखा जा सकता है।
  • अंजीर में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिससे शरीर में उर्जा बनी रहती हैं। जिससे आप दिनभर काम करते हुए एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
  • अंजीर में विटामिन B6 होता है जो सेक्सुअल फंक्शन में मदद करता है। इसके अलावा, अंजीर को खाने से शरीर को एक विशेष विटामिन भी मिलता है जो सेक्स संबंधित रोगों से सुरक्षित रखता है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे:

  • अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ज्यादा मात्रा में होते है जो महिलाओ के हार्मोनल को संतुलन में बनाये रखता है।
  • महिलाओं में होने वाली पीएमएस की समस्या में भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है। क्योकि यह पीएमएस की समस्या को कम करने में भी मदद करता है।
  • अंजीर खाने से ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिलती है।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे:

  • अंजीर में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
  • गर्भावस्था में अंजीर के सेवन से शिशु का विकास अच्छी तरह से होता है, यहां तक कि अंजीर से भ्रूण के मस्तिष्‍क का भी पूरा विकास होता है।
  • इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या नहीं होती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।
इसे भी पढ़े- कुछ हफ्तों में मोटापा गायब करे:

FAQ:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

QUES: सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?

अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर के साथ कैल्सियम भी होता है। अगर आप सुबह खाली पेट भीगी हुयी अंजीर कहते है तो इससे आपका पाचन बेहतर होता है और साथ ही साथ आपकी हड्डिया भी मजबूत होती है।

QUES: अंजीर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

अगर आप भीगी हुयी anjeer का सेवन करते रहते है तो आपका पाचन बेहतर होने के साथ आपका मोटापा भी कम हो जाता है। आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती है और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

QUES: 1 दिन में कितने अंजीर खाना चाहिए?

सर्दिओ में आप सूखी अंजीर भी खा सकते है। लेकिन गर्मियों में भिगो कर ही अंजीर का सेवन करे क्योकि अंजीर के तासीर गर्म होती है। आप एक दिन में 2-3 अंजीर का सेवन कर सकते है।

QUES: अंजीर कब नहीं खाना चाहिए?

कुछ बीमारियों में anjeer का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

  • पथरी की समस्या में
  • पेट दर्द की समस्या में
  • लिवर की समस्या में
  • दांत दर्द की समस्या में
  • दस्त की समस्या में
  • माइग्रेन की समस्या में

QUES: अंजीर गर्म है या ठंडी?

अंजीर एक गाढ़ा मीठा और कसैला फल है। अंजीर की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार अंजीर में आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छाई वात और पित्त को संतुलित करने में मदद करती है।

QUES: गर्मियों में अंजीर का सेवन कैसे करें?

वैसे तो anjeer की तासीर गर्म होती है। तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए। इसका सेवन करने के लिए रात में अंजीर को पानी में भिगोकर रखे और सुबह पानी से निकाल कर खाली पेट अच्छी तरह चबा कर खाये।

QUES: अंजीर खाने से खून बढ़ता है क्या?

anjeer का सेवन करने से रक्त में हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर तो बढ़ता ही है। इसके साथ में कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम और कई प्रकार के विटामिन भी मिलते हैं।

QUES: दूध में अंजीर कैसे खाई जाती है?

अगर आप रात में हर दिन एक गिलास दूध में दो अंजीर मिलाकर पीते हैं तो इससे शरीर में पोषण की कमी नहीं होती है। क्योंकि अंजीर में सल्फर, क्लोरिन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही साथ इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं।

QUES: पेट साफ करने के लिए अंजीर को कैसे खाएं?

2 – 3 अंजीर रात में पानी में भिगो कर रख दे। और सुबह खाली पेट पानी को निकलकर इसका सेवन करे। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

QUES: मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं?

  • यौन शक्ति बढ़ाने के लिए दो से तीन अंजीर को 4 घंटे तक गर्म दूध में भिगोकर रख दें।
  • उसके बाद रात को सोने से पहले दूध और अंजीर को एक साथ हल्का गर्म उबाल कर अंजीर को चबाकर खाएं और ऊपर से दूध पी ले।
  • नियमित इसका सेवन करने से मर्दाना शक्ति बढ़ती है और पाचन भी बेहतर होता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment