एक नहीं कई बीमारियों की छुट्टी कर देता है नारियल पानी nariyal pani ke fayde ( 5 Best Tips )

गर्मी बढ़ती जा रही है और नारियल पानी की याद ना आये ऐसा हो नहीं सकता। नारियल पानी की क्या ही तारीफ करनी इससे तो सभी वाकिफ है। अब गर्मिया आ गई है, रास्ते में तो हर जगह आपको नारियल पानी वाले भैया तो दिख ही जाते होंगे। और मुझे अच्छी तरह पता है जब भी आप नारियल पानी वाले भैया को देखते होंगे तो आप नारियल पानी पी लेते होंगे। ये अच्छी बात है दोस्तों क्योकि मै भी ऐसे ही करता हूँ। दोस्तों नारियल पानी सच में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आइये इस आलेख में हम आपको nariyal pani ke fayde बताते है जो आपको भी नहीं पता।

nariyal pani ke fayde
nariyal pani ke fayde

नारियल पानी के फायदे ( nariyal pani ke fayde ):

दोस्तों नारियल पानी पीने के अनेक फायदे होते है, क्योकि नारियल पानी में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है, जैसे – फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, फोस्फोरस और कैल्शियम। नारियल पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा, बाल, आंतों और सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है। जो पुरुष रोजाना नारियल पानी का सेवन करते है उनका ब्लड का फ्लो बढ़ता है जिससे उनका यौन स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। साथ ही इसे पीने से UTI और प्रोस्टेट की समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है। इसे पीने से और भी फायदे होते है-

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद:

जी हां दोस्तों, नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। नारियल पानी में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। इसके साथ ही नारियल पानी पीने से हार्ट अटैक जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता हैं।

त्वचा को चमकदार बनाने में फायदेमंद:

नारियल पानी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए रामबाण उपाय है। इसमें प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है जो त्वचा को नैचुरली हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है और स्किन टोन को भी बैलेंस करता है। इसके अलावा, नारियल पानी में मौजूद अंटीऑक्सिडेंट होते है जो त्वचा को मजबूत बनाते हैं और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

किडनी के लिए फायदेमंद:

नारियल पानी किडनी की समस्या में काफी फायदेमंद होता है। नारियल पानी में उच्च मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो किडनी फंक्शन को बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है जो किडनी के फंक्शन को बेहतर करने का काम करता है। इसके साथ साथ शरीर से अतिरिक्त सोडियम और टॉक्सिन्स को भी बाहर निकाल कर पेशाब की नली को साफ कर देते है।

डायरिया हो जाने में फायदेमंद:

डायरिया एक आम समस्या होती है जो बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन हो जाने पर हो सकती है। नारियल पानी इस समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम, नाइट्रोजन, इलेक्ट्रोलाइट्स और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज होते है जो शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाते है और वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद भी करते है।

वजन घटाने में फायदेमंद:

अधिकतर लोग अपना वजन कम करने के लिए घरेलु नुस्खे ढूँढ़ते रहते है। लेकिन सच में नारियल पानी आपका काम आसान कर सकता है। नारियल पानी वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कम कैलोरी होती है जो वजन घटाने में मददगार हो सकती है। नारियल स्वस्थ वसा से भरपूर होता है इसलिए ये भूख को भी नियंत्रित करते है। इसके साथ साथ यह बायो-एक्टिव एंजाइम्स से भरपूर होने के कारण पाचन शक्ति को भी सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है:

नारियल पानी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी, फाइबर, फॉलिक एसिड और फैट फ्री होता है जो कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा रोजाना नारियल पानी पीने से लीवर के एंजाइम लेवल नियंत्रित होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मददगार:

जब आप नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह आपको थकान से भी बचता है और इसके साथ साथ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके साथ साथ नारियल पानी कई गंभीर रोगों के जोखिम को भी कम करता है और सेहतमंद बनता है।

इसे भी पढ़े- कुछ हफ्तों में मोटापा गायब करे

सुबह को खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे:

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के कई फायदे हो सकते हैं। क्योकी यह पूरी तरह से ताजा होता है और विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई पोषण तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं। जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार आता है। नारियल पानी का उपयोग सुबह खाली पेट किया जाए तो इसके निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं:

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  • पाचन तंत्र को सुधारता है।
  • वजन और मोटापे को कम करता है।क्योकी इसमें कम कैलोरी होती है और भरपूर पोषण होता है।
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  • मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है।
  • नारियल पानी शरीर के मेटाबॉलिक रेट को इंप्रूव करने में भी मदद करता है।

नारियल पानी पीने के नुकसान:

दोस्तों अगर कोई चीज फायदा कर सकती है तो वही चीज नुकसान भी कर सकती है। वैसे तो नारियल पानी सभी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से इससे नुकसान हो सकता है। नारियल पानी में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। नारियल पानी का ज्यादा सेवन करने से खून में पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है जो आपकी किडनी और दिल की धड़कन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि सीमित मात्रा में ही नारियल पानी पीना चाहिए। इसके अलावा और भी नुकसान होते है जो निम्नलिखित है-

  • एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  • कैलोरी को बढ़ा सकता है।
  • पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
  • पेट फूलना जैसे समस्याय हो सकती है।
  • इलैक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।
nariyal pani ke fayde
nariyal pani ke fayde

नारियल पानी कितना पीना चाहिए:

नारियल पानी एक स्वस्थ और प्राकृतिक पानी है जो शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान रखता है। इसका सेवन करना आपकी उम्र, वजन, लाइफस्टाइल और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। सामान्यतः आपको दिन में 1 से 2 गिलास नारियल पानी पीना चाहिए। यदि आपको गर्मियों में ज्यादा पसीना आता हैं, तो आप थोड़ा और अधिक मात्रा में नारियल पानी पी सकते है क्योंकि यह आपकी बॉडी के लॉस हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को भरता है, और आपके शरीर को हाइड्रेट करता है। जो लोग जिम में एक्सेरसीसे करते है वो लोग भी 2 गिलास से ज्यादा नारियल पानी का सेवन कर सकते है। क्योकी इन लोगो के शरीर का अधिकतर पानी (पसीना) जिम में ही निकल जाता है।

इसे भी पढ़े- भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा अपनाये ये 5 टिप्स

प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे:

नारियल पानी एक स्वस्थ पेय है, जो पोषण से भरपूर होता है। यह एक प्रकार का ताजगी से भरपूर पानी होता है जो गर्मियों के मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने के फायदे तो बहुत है, खासकर, गर्भावस्था के दौरान माँ और बच्चे दोनों के लिए नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। खाली पेट नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है और यूरिन इंफेक्शन से भी बचाता है।

कब्ज में सहायक:

प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज एक आम समस्या हो जाती है, जो पाचनतंत्र कमजोर होने के कारण होती है। इससे निजात पाने के लिए नारियल पानी पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नारियल पानी में मौजूद फाइबर, विटामिन और खनिजों के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। अगर आपको कोई एलर्जी नहीं है तो आप एक दिन में एक नारियल पानी पी सकते हैं। ध्यान रहे की इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में करे क्योंकी अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से उल्टी, बेहोशी और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

भूख बढ़ाने में सहायक:

प्रेगनेंसी के दौरान, माँ और बच्चे दोनों के लिए सही पोषण बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो इससे आपको और आपके बच्चे को पोषण नहीं मिल पाता है। nariyal pani एक ऐसा प्राकृतिक इलाज है जिसमे विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं जो भूख भी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

थकान से राहत मिलती है:

प्रेगनेंसी में महिलाओं को थकावट महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए नारियल पानी एक उत्कृष्ट उपाय हो सकता है। नारियल पानी में आयरन, विटामिन सी और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व आपके शरीर को प्रदान करता है। इसलिए, नारियल पानी के सेवन से आपका हेमोग्लोबिन स्तर बढ़ता है जो थकान को कम करने में मदद करता है।

प्रेगनेंसी में नारियल पानी किस टाइम पीना चाहिए:

प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को थकान महसूस होती है इसलिए आपको प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में सुबह एक नारियल पानी का सेवन करना सही होगा इससे महिला को शरीर में एनर्जी और थकान से राहत मिलेगी। नारियल पानी में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

NOTE: प्रेग्नेंसी में हर किसी की समस्यायँ शरीर और बच्चे के हिसाब से अलग अलग हो सकती है। प्रग्नेंसी में हर एक चीज खाने या लेने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करे। ताकि आप और आपका बच्चा स्वस्थ्य रहे।

पीरियड में नारियल पानी के फायदे:

नारियल पानी पेट की समस्याओ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कभी कभी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी और दर्द का सामना करना पड़ता है।इसमें कई तरह के विटामिन और मिनिरल्स मौजूद होते है जो पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट से सम्बंधित समस्याओं को दूर करते हैं। इसके साथ साथ नारियल पानी में जो पोषक तत्व पाए जाते है उनकी वजह से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। इसके और भी फायदे है-

पेट के लिए अच्छा:

पीरियड के दौरान पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और अन्य पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नारियल पानी आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

पेट दर्द कम करना:

नारियल पानी में मौजूद विटामिन बी-6, बी-12, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट आदि शरीर में एंटी-इंफ्लेमेट्री प्रतिक्रियाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं जो मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

एंटी-इंफेक्शन:

पीरियड के दौरान, शरीर में ज्यादातर फ्लूइड लॉस होता है जो शारीरिक कमजोरी और थकान का कारण बनता है। नारियल पानी में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

हाइड्रेशन:

पीरियड के दौरान, शरीर में ज्यादातर फ्लूइड लॉस होता है जो शारीरिक कमजोरी और थकान का कारण बनता है। नारियल पानी में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

बुखार में नारियल पानी के फायदे:

जब हमें बुखार होता हो तो सबसे पहले हमारे शरीर में पानी की बहुत कमी हो जाती है। अगर आप नारियल पानी का सेवन करते है तो आपका शरीर मजबूत और हाइड्रेटेड हो जाता है जो की बुखार के समय बहुत जरूरी है। नरियल पानी के सेवन से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके साथ साथ नारियल पानी संक्रमण से लड़ने में भी काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़े- तेज बुखार हो तो ये करे होगा आराम 

नारियल पानी ठंडा होता है या गरम:

नारियल पानी आमतौर पर ठंडा होता है। इसलिए गर्मियों में नारियल पानी अधिक लोकप्रिय होता है और अधिक लोग गर्मियों में ही नारियल पानी का सेवन करते है। क्योंकि यह शरीर के तापमान को कम करता है और डिहाइड्रेट होने से बचाता है। ध्यान रहे ही आपको सर्दी-ज़ुकाम होने पर भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पीने से सर्दी जुकाम और बढ़ सकता है।

FAQ:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

QUES: नारियल पानी कब नहीं पीना चाहिए?

अगर आपको सर्दी जुकाम है तब आपको बिलकुल भी nariyal pani का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योकी नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। जिन लोगो को नारियल पानी पीने से एलर्जी होती है उन्हें भी नारियल पानी से दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

QUES: सुबह खाली पेट नारियल का पानी पीने से क्या होता है?

nariyal pani में अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते है जो आपके शरीर को अलग अलग तरीके से फायदा पहुचाते है।

  • सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना आपके वजन और मोटापे को कम करता है, क्योकी इसमें कम कैलोरी होती है और भरपूर पोषण होता है।
  • सुबह खाली पेट नारियल पानी मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है।
  • नारियल पानी में विटामिन सी, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो आपको शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।
  • नारियल पानी शरीर के मेटाबॉलिक रेट को इंप्रूव करने में भी मदद करता है।

QUES: 1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं?

अधिकnariyal pani पीना व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधियों और उसके स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करता है। एक दिन में आमतौर पर व्यक्ति 2 से 3 नारियल का पानी पी सकता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हो तो आपको उल्टी, दस्त, गैस, त्वचा समस्याएं या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को हाइपरक्लेमिया हो सकता है।

QUES: क्या नारियल पानी के साइड इफेक्ट होते हैं?

वैसे तो nariyal pani ताज़ा और हाइड्रेटिंग पेय है। लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते है तो आपको कुछ दिक्कतों का सामना करन पड़ सकता है।

  • पेट में गैस या अपच
  • उल्टी या दस्त
  • मुंह के आस-पास घाव या फोड़े
  • त्वचा में खुजली या लाल दाने
  • त्वचा की खराबी या खरोंच
  • शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन

QUES: नारियल के नुकसान क्या हैं?

नारियल कैलोरी होती है और इसमें संतृप्त वसा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि से जुड़ा हो सकता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत अधिक है या हृदय रोग का खतरा है, तो इसे खाने के बारे में अपने स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से संपर्क करें।

QUES: क्या नारियल पानी पीने से गैस बनती है?

nariyal pani का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए गैस का कारण नहीं बनता है। बल्कि, नारियल पानी में मौजूद एलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं जो पाचन को सही ढंग से काम करने में मदद करते हैं। नारियल में फाइबर की मात्रा भरपूर रहती है। इसलिए nariyal pani का सेवन करने पेट साफ रहता है और कब्ज व गैस से भी छुटकारा मिलता है।

QUES: नारियल की तासीर क्या है?

नारियल की तासीर ठंडी होती है। यह खाने के बाद शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसलिए नारियल गर्मी के मौसम में एक ठंडाई और रोग प्रतिरोधक आहार के रूप में अच्छा माना जाता है। नारियल में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। नारियल का पानी हल्का, प्यास बुझाने वाला, अग्निप्रदीपक, वीर्यवर्धक तथा मूत्र संस्थान के लिए बहुत उपयोगी होता है।

QUES: नारियल खाने से शुगर बढ़ती है क्या?

नारियल खाने से शुगर बढ़ने का कोई संबंध नहीं है। वास्तव में, नारियल का सेवन डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि नारियल में मौजूद विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों के साथ फाइबर खाने के बाद शरीर में शुगर का स्तर कम करने में मदद करता है।

QUES: क्या नारियल पानी पुरुष के लिए खराब है?

नहीं, नारियल पानी पुरुषों के लिए खराब नहीं होता है। बल्कि इसका पानी पीने से पुरुषों को कई फायदे हो सकते हैं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने, निम्न रक्तचाप, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, गुर्दे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है। यह उन लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं।

QUES: नारियल पानी कब और कैसे पीना चाहिए?

nariyal pani को किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन कई तरह से फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है। नारियल पानी नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक है, अगर आप वर्कआउट करते है तो आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है और वर्कआउट से पहले ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करता है। क्योकी यह कैलोरी में कम और पचने में आसान होता है।

QUES: 7 दिन तक nariyal pani पीने से क्या होता है?

सात दिन तक nariyal pani पीने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। नारियल पानी आपके पाचन को सुधारता है और आपके शरीर में मौजूद एसिड को कम करता है। जब आप एक हफ्ते तक लगातार नारियल पानी पीते हैं, तो गैस्ट्रिक एसिड नियमित रूप से समाप्त हो जाता है। नारियल पानी आपके शरीर को वजन कम करने में भी मदद करता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment