बिना दवाई के इन 5 एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल को करे ठीक cholesterol kam karne ki exercise ( 5 Best Exercise)

cholesterol kam karne ki exercise-

जी हां दोस्तों बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, बिना टेस्ट करवाए आप खुद भी कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण जान सकते है जो हम आपको नीचे बताने जा रहे। कोलेस्ट्रॉल के बारे में आप यहां पर लक्षण से लेकर इसके टेस्ट की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है:

हमारे खून के अंदर जो चर्बी जमती है उसे हम कोलेस्ट्रोल कहते हैं। कोलेस्ट्रॉल बनता है हमारे लीवर के अंदर और यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्पूर्ण होता है, क्योंकि यह हमारी शरीर की सेल वॉल और हार्मोन बनाने में मदद करता है, लेकिन अगर कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाए तो आपकी सेहत के लिए और आपके हार्ट के लिए नुकसानदायक है।

दुनियाभर में जितनी भी मौते होती है दिल की बीमारी के कारण होती है। तो दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले है, कुछ ऐसे असरदार उपाए जिसकी मदद से आप बिना किसी मेडिसिन के अपना कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने की एक्सरसाइज के बारे में भी बताएँगे जिससे आपकी काफी मदद होगी।

कोलेस्ट्रॉल के प्रकार:

सबसे पहले आपको ये जानना जरुरी है की कोलेस्ट्रॉल तीन प्रकार के होते है एक गुड कोलेस्ट्रॉल दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल और तीसरा वैरी बैड कोलेस्ट्रॉल –

1. HDL (हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) – जिसे “अच्छा” कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। HDL कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर से एल डी एल बुरा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। यह शरीर में मौजूद अन्य कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर आराम से गलने वाले वसा को प्रबंधित करने में मदद करता है। HDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना हार्ट के स्वस्थ्य के लिए अच्छा होता है।

2. LDL (लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) – जिसे “बुरा” कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक हैं। LDL कोलेस्ट्रॉल हमारी धमनियों में जमा होकर यह वातावरण शरीर के अन्य हिस्सों में जमा हो जाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में होने पर आपकी धमनियों को बंद कर सकता है, जिससे आपकी दिल की समस्याएं हो सकती हैं।

3. VLDL ( वेरी लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन ) – VLDL कोलेस्ट्रॉल, LDL कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा हानिकारक होता है। यह दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण होता है।

cholesterol kam karne ki exercise
cholesterol kam karne ki exercise

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में क्यों बढ़ जाता है:

हमारा लीवर कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को सही रखने का काम करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन तब बिगड़ जाता है, जब आप अनहेल्दी फैटी फूड्स का सेवन करते है। जिसे हमारा लीवर सही से पचा नहीं पता। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो आपके शरीर में अनेक बीमारिया अपना घर बनाने लगती है,  जिसके कई लक्षण है –

  • बढ़ी हुई थकान और कमजोरी
  • चक्कर आना
  • पेट अपने आप फूलने लगना या वजन बढ़ना
  • पैरों में लगातार दर्द
  • अधिक जम्भाई आना
  • ज्यादा पसीना आना
  • त्वचा के रंग में बदलाव
  • चेहरे और आँख पर सूजन आना
  • धड़कन का जोर से धड़कना
  • अचानक से उच्च रक्तचाप होना
  • श्वसन संबंधी समस्याएं जैसे कि अस्थमा और श्वसन तंत्र के अन्य रोग
  • चलते हुए सास फूलना
cholesterol kam karne ki exercise
cholesterol kam karne ki exercise

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं:

जंक फ़ूड-

पिज़्ज़ा बर्गर आदि जितने भी जंक फ़ूड होते है उनमे फैट की मात्रा अधिक होती है। इसमें ऐसा फैट होता है जो हमारा शरीर आसानी से पचा नहीं पाता। जंक फूड से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। जिससे हार्ट अटैक की सम्भावना बढ़ जाती है।

तला हुआ खाना:

दोस्तों आप तला हुआ खाना खा सकते है लेकिन जो खाना पकाए हुए तेल में दोबारा बनाया जाता है वो हमारे शरीर के लिए सही नहीं होता। जैसे हलवाइयों के समोसे बनते है अगले दिन वही तेल दोबारा पकने लगता है तीसरे दिन भी वही तेल दोबारा पकने लगता है तो ये तेल ही बहुत ज्यादा नुक्सान दायक होता है।

मीट का सेवन:

जिन लोगो का कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा बड़ा हुआ होता है, तो आपको रेड मीट का सेवन तो बंद ही कर देना चाहिए। और आपको मछली, मुर्गे का सेवन भी कम कर देना चाहिए।

प्रोसेस्ड मीट:

प्रोसेस्ड ऐसा मांस है जिसे ज़्यादा समय तक ताज़ा रखने के लिए रसायन, प्रीजरवेटिव के साथ मिलाकर रखा जाता है। ऐसे मीट से तो आपको बहुत दूर ही रहना चाहिए। ज्यादा प्रोसेस्ड मीट खाने से ह्रदय रोग, कैंसर और कोलेस्ट्रॉल से जल्दी होने वाली मौत के कारण बनते हैं।

मैदा और चीनी:

दोस्तों मैदा और चीनी से बानी चीजों का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को आसमान की उचाईयो तक पंहुचा सकता है। इसलिए मैदा-चीनी से बनी चीजों का सेवन कम करें जैसे बिस्कुट, केक, पिज़्ज़ा, चाऊमीन।

बहुत ज्यादा घी:

वैसे तो घी नुक्सान नहीं करता लेकिन आप फैट वाला घी लेते है जैसे भैस का घी। हां दोस्तों भैस के दूध और घी में काफी ज्यादा फैट होता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो भैस के घी और दूध से आपको बचना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका:

धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें:

सब जानते है की शराब और धूम्रपान से हृदय रोग, फेफड़ों की समस्याओं से लेकर कैंसर जैसी कई प्रकार की गंभीर बीमारियों हो जाती है। धूम्रपान और शराब के सेवन से कोलेस्ट्रॉल स्तर भी बढ़ता है।

व्यायाम:

व्यायाम वह गतिविधि है जिससे शरीर की सभी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। नियमित व्यायाम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रोजाना 30-45 मिनट की दौड़ आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को गायब कर सकती है। तेज गति मे दौड़ने से अच्छा आप थोड़ा धीमी गति में दौड़े।

वजन कम करें:

हमें अध्ययनों से पता चलता है की अगर समय रहते बढ़ते वजन की समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण हृदय रोग और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। वजन कम करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

सही खानपान:

सही खानपान खाने से प्रजनन स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हार्मोन का संतुलन बना रहता है। सही खानपान पाचन को बेहतर करते हैं जिससे आपका सारा खाना सही ढंग से पचता है और शरीर में अतरिक्त फैट नहीं जमता और इससे आपकी नींद भी बेहतर होती है। तले हुए चीजें, जंक फूड और मिठाई जैसी चीजों का सेवन कम किया जाना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए:

डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है कि आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dL से कम होना चाहिए।
LDL : 100-129 mg/dL तक होना चाहिए।
HDL : 60 mg/dL या उससे अधिक होना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल स्तर दिल की बीमारी से बचाव करता है।

एक स्वस्थ व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल स्तर अलग-अलग हो सकता है। लेकिन एलडीएल आपके शरीर में कम रहना चाहिए और एच डी एल जितना ज्यादा होगा शरीर के लिए उतना अच्छा होगा।

कोलेस्ट्रॉल कम होने के नुकसान :

हां दोस्तों अगर कोलेस्ट्रॉल कम हो तो इसमें कोई ख़ुशी की बात नहीं है। हमारी बॉडी में फैट नहीं होगा चिकनाहट नहीं होगी चर्बी नहीं होगी तो हम अपने शरीर को बीमार होने का न्योता दे रहे है। हमरो बॉडी के लिए हर चीज़ जरुरी है। तो आइये इसके नुकसान देखते है-

हृदय रोगों :

कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए आवश्यक होता है, जो रक्त संचार के लिए जरूरी होता है। कम कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ती हुई हृदय रोगों की संभावना को बढ़ा देता है।

फोलिक एसिड की कमी:

फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है जो आपके फेफड़ों से आपके शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन ले जाती हैं । कम कोलेस्ट्रॉल का स्तर फोलिक एसिड की कमी का कारण बनता है।

विटामिन की कमी:

स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए हमारे शरीर में विटामिन का होना बहुत जरुरी है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल की कमी के कारन जरूरी विटामिन ए, डी, ई, की कमी हो सकती है।

मन और मस्तिष्क स्वस्थ्य को खतरा:

कोलेस्ट्रॉल मस्तिष्क के विकास के लिए अति आवश्यक होता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से मन और मस्तिष्क के स्वस्थ्य को खतरा हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज:

रनिंग/ जॉगिंग:

दौड़ने से हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लेकिन दौड़ने का मतलब ये नहीं की आप तेज दौड़ रहे है। आप धीमी गति से दौड़िये और लम्बी दूरी तय कीजिये। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल ज्यादा तेजी से और ज्यादा अच्छी तरह से काम होगा।

एनर्जी बर्न:

आप जॉगिंग करते है या रनिंग करते है ये इतना जरुरी नहीं है जितना जरुरी है की आपकी कितनी कैलोरी खर्च हो रही है। जितनी ज्यादा एपीआई कैलोरी खर्च होगी उतना ज्यादा ही आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता जायेगा।

साइकिलिंग:

कैलोरी बर्न की बात करें, तो साइकिलिंग कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। रोजाना एक घंटा साइकिल चलाने से एक सप्ताह में 1200 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर आप रोजाना रनिंग या जॉगिंग नहीं कर सकते है तो आप साइकिल चला करके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है।

तैराकी:

तैरना न केवल आपको कुछ पाउंड कम करने में मदद कर सकता है, बल्कि यह आपके पूरे शरीर को कस भी सकता है, और आपका ह्रदय भी मजबूत होता है जिससे आपके हाथ-पैरों में भरपूर रक्त प्रवाह होता है। तैराकी से आपका एचडीएल लेवल बढ़ जायेगा और एलडीएल लेवल घट जायेगा और साथ ही आपकी ह्रदय की गति को भी बढ़ाता है।

योगा:

योग आपके स्वस्थ को हर तरह से फिट रखता है और योग बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट की कीमत:

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट की कीमत भारत में विभिन्न लैबों द्वारा निर्धारित की जाती है। भारत में कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कीमत लगभग ₹ 200 से ₹ 1500 तक होती है। आप इस कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कीमत के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम लैब या प्रयोगशाला में जाकर इस टेस्ट की कीमत के बारे में जान सकते है।

इसे भी पढ़े-  बिना एक्सरसाइज के पेट की चर्बी से छुटकारा पाए-

इसे भी पढ़े- भयंकर पेट की गैस से अब मिलेगा छुटकारा-

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

Ques: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या दिक्कत होती है?

जब कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा जरूरत से ज्यादा हमारे शरीर में बढ़ जाती है तो फैट शरीर की नसों के अंदर जमा होने लगता है और नसों को संकरा कर देता है। जिससे आपके बॉडी में ब्‍लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है और फिर हमारे हार्ट को पहले से ज्यादा काम करना पड़ता है।

Ques: कोलेस्ट्रॉल को तुरंत कैसे कम करें?

व्यायाम वह गतिविधि है जिससे शरीर की सभी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। नियमित व्यायाम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रोजाना 30-45 मिनट की दौड़ आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को गायब कर सकती है। तेज गति मे दौड़ने से अच्छा आप थोड़ा धीमी गति में दौड़े।

Ques: दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या?

दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। लेकिन यदि आप दूध से निर्मित अन्य प्रोडक्ट जैसे घी, चीज, मावा आदि का सेवन ज्यादा करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ सकता है। गाये का दूध भैस के दूध से कम फैट वाला होता है और फायदेमंद भी होता हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

2 thoughts on “बिना दवाई के इन 5 एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल को करे ठीक cholesterol kam karne ki exercise ( 5 Best Exercise)”

Leave a Comment