पेट खराब होना बार-बार लैट्रिन जाना कही आप भी तो नहीं शिकार pet kharab hona baar baar latrine jana (7 Best Tips)

pet kharab hona baar baar latrine jana

लैट्रिन का मतलब होता है शौच जाना। लैट्रिन न आना आज के समय में एक आम समस्या बन गया है। हर किसी को अपने जीवन में कभी न कभी इन दिक्क्तों का सामना करन पड़ रहा है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इसके परिणाम बहुत गंभीर भो हो सकते है। जैसे बबासीर की समस्या, आंतो में इन्फेक्शन, गैस होने की दिक्क़ते आदि। एक रिसर्च के अनुसार जिस व्यक्ति का सुबह पेट एक दम साफ़ होता है वह किसी भी बीमारी से जल्दी ग्रसित नहीं होता, हमेशा स्वस्थ्य रहता है। तो आइये जानते है पेट साफ़ किस वजह से नहीं होता है और क्या क्या उपाए करने चाहिए।

pet kharab hona baar baar latrine jana
pet kharab hona baar baar latrine jana

पेट खराब होना बार-बार लैट्रिन जाना pet kharab hona baar baar latrine jana:

अगर आपको बार-बार लैट्रिन जाना पेट खराब होना की समस्या है तो सबसे पहला कारण पेट से सम्बंधित होता है, और ये समस्याए निम्न कारणों से हो सकती है-

खराब पाचन तंत्र:

पाचन तंत्र का काम हमारे खाने को ऊर्जा में बदलकर हमारे शरीर को एनर्जी देना होता है। ख़राब पाचन तंत्र खाने को पचाता नहीं है जिससे शरीर में बीमारिया उत्पन्न होती है और हमारा पेट खराब हो जाता है।

गुर्दे या लीवर के समस्याएं:

अगर आपके गुर्दे या लीवर में समस्या होती है तो शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमाव होने लग जाता है। जिससे पेट में इंफेक्शन भी हो जायेगा और आपका पेट खराब होने चांसेस भी बढ़ जायेंगे।

आंत की समस्या:

अगर आपकी आंत ठीक तरह से अपना काम नहीं कर रही है तो भी आपका खाना सही ढंग से नहीं पचता और वह खाना सड़ कर पेट ख़राब करता है।

खाने पीने की गलत आदतें:

अगर आप समय पर खाना नहीं खाते, ज्यादा भूखे रहते है, अचानक से बाहुत सारा खाना खा लेते है, या ज्याद फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते है तो भी आपका पेट खराब हो सकता है।

आंतों की अनियमित गति:

जो लोग प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर भोजन नहीं करते तो उन्हें आंतो की परेशानी से जूझना पड़ता है। अगर हमारी आंत ही सही ढंग से काम नहीं करेंगी तो हम कुछ भी खा ले हमारा पेट खराब होना तय है।

विटामिन और मिनरल की कमी:

शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर अनेक बीमारिया हमारे शरीर में प्रवेश करने लगती है। इससे आपकी हेल्थ और इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है।

बदलती हुई आदतों:

अगर आप बार बार अचानक से अपनी आदतों में फेरबदल करते है तो आपका पेट खराब हो सकता है।

अन्य कारण:

अन्य कारण जैसे कि गैस, कब्ज, एलर्जी आदि भी इस समस्या का कारण बन सकते हैं।

बार-बार लैट्रिन जाने के घरेलू उपाय:

यदि आपका पेट ख़राब है और बार बार लैट्रिन जाना पड़ता है तो निम्नलिखित घरेलु नुस्खे अपना सकते है-

पानी की मात्रा बढ़ाएं:

आगर आप ऐसी समस्या से झूझ रहे है तो सबसे पहला काम आपको पाने शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाना है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी जो मल को जमने से रोकती है।

भरपूर फाइबर आहार:

अगर आपके भोजन में भरपूर फाइबर है तो इससे पेट व आंत की सफाई आसानी से हो जाती है। आहार में फाइबर भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपको मल जाने में मदद मिलती है और आपका पेट अच्छी तरह से साफ़ होता है। फल, सब्जियां, अनाज, दालें और नट्स इत्यादि फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ हैं।

फल खाना:

फलो से हमें अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है। पानी युक्त फल खाने से शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। फल खाने से हमारे शरीर में खनिज और विटामिन्स की पूर्ती होती है, जिससे हमारा शरीर अच्छीं तरह से काम कर पता हैं।

दूध और घी:

क्या आप जानते है दोस्तो दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से डायजेशन दुरुस्त रहता है। दूध और घी मल को नर्म बनाते है।आप दूध में एक चम्मच घी डालकर पी  सकते है। जो आपको बार-बार मल जाने की समस्या से राहत देगा।

त्रिफला चूर्ण:

त्रिफला चूरन का मिश्रण आपके शरीर से विषाक्त पदार्थो को निकालने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। त्रिफला एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक दवा है। भोजन के आधे घंटे बाद आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं।

अदरक खाएं:

अदरक खाने से गैस और डाइजेशन में सुधार होता है और बार-बार मल जाने से रोकने में मदद करता है। आप अदरक को कच्चा भी खा सकते हैं या फिर आप इसे चाय या सब्जियों में शामिल कर सकते है।

व्यायाम:

हर कोई जानता है की व्यायाम से हम सारी बीमारियों को दूर भगा सकते है। तो दोस्तों आप थोड़ा सा समय निकलकर व्यायाम जरूर करे। जिससे आपके शरीर की मासपेशिया अच्छे से काम करेगी और पेट को खाना पचाने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ेबवासीर के मस्से को जड़ से खत्म करने का उपाय

1 दिन में कितनी बार लैट्रीन जा सकते है:

लैट्रिन जाना से एक व्यक्ति के अच्छे या बुरे स्वास्थ्य का पता लगाना आसान होता है। यह बहुत महत्वपूर्ण भी है क्योकि यह शरीर से अतिरिक्त पदार्थों और विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है। लैट्रिन जाना प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य, आहार, और उसकी जीवनशैली के आधार पर अलग अलग होता है।

अगर आपके शारीर में पाचन से संबंधित समस्याएं नहीं हैं तो, दिन में एक से तीन बार लैट्रिन जाना स्वस्थ और सामान्य माना जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आपको बार बार लैट्रिन जाने की जरुरत होनी चाहिए। अगर आपको इस संबंध में ज्यादा जानकारी चाहिए, तो कृपया अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

लैट्रिन टाइट हो तो क्या करें:

  1. अगर आप अपने शरीर में पानी की मात्रा ठीक रखते है तो आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज नहीं होता। इसके साथ ही मल को सही ढंग से बाहर निकालने में मदद करता है।
  2. सब्जियों और फलों से भरपूर आहार रक्तचाप को कम कर सकता है और पाचन संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करता है। फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होते हैं जो मल को सही करने में मदद करते हैं।
  3. लंबे समय तक बैठे रहने से लोगों का वजन भी बढ़ता है और पाचन सम्बन्धी समस्याय भी शुरू हो जाती है। एक ही जगह पर लम्बे समय तक बैठे रहने से लैट्रीन टाइट भी हो सकती है। बीच बीच में थोड़ा टहलते रहिये या खड़े होकर अंगड़ाई लीजिये।
  4. योग या व्यायाम करने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है जो मल को सही ढंग से बाहर निकालने में भी मदद करता है।
  5. स्ट्रेस से बचना बहुत जरुरी है। स्ट्रेस में रहने से पेट पर सबसे खराब असर पड़ता है। अपनी उपलब्धियों और जिंदगी के सबसे अच्छे वक्त को याद करें।

मल का टाइट होना कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि भौतिक शारीरिक गतिविधियों की कमी, पोषण की कमी, उम्र, स्ट्रेस और अधिक थकान। यदि आपको लगता है कि यह समस्या बहुत गंभीर है और आप इसे समाधान नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

पतली लैट्रिन आने के कारण:

बार-बार लैट्रिन जाना या पेट खराब होना अनेक समस्याओ के कारण भी पत्नी लैट्रीन आने लगती है जिसके अनेक कारण है-

1. थायरोइड ग्रंथि में असंतुलन के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जो पाचन को खराब करता है जिससे पतली लैट्रीन का कारण भी हो सकता है।

2. गैस बनने के कारण भी पतली लैट्रिन आ सकती है। लेकिन गैस होना एक आम समस्या भी है। कभी कभी ज्यादा गैस बनने पर ऐसी दिक्कते हो सकती है।

3. एल्कोहल, सिगरेट और तम्बाकू ऐसे सारे खाद्य पदार्थ आपके पाचन को खराब करते है, जिससे पतली लैट्रिन होने की संभावना बन सकती है।

4. अगर आपके गले में सूजन या दर्द हो तो भी पतली लैट्रिन का कारण बन सकता है क्योकि आप सही ढंग से ना खाना खा पाते है और ना ही पचा पाते है

लैट्रिन की जगह दर्द या जलन हो तो क्या करना चाहिए:

लैट्रिन की जगह जलन हो तो आप नारियल तेल लगा सकते है। नारियल तेल से जलन और सूजन दोनों काम हो जाती है।  नारियल तेल में लोरिक एसिड की उपस्तिथि के कारण ये  बैक्टीरिया को ख़त्म करने के काम आता है और पाईल्स का खतरा भी कम हो जाता है। फाइबर युक्त चीजे अपने खाने में जरूर शामिल करे और नियमित व्याम करे।

इसे भी पढ़े

भयंकर गैस से अब मिलेगा छुटकारा अपनाये ये 5 टिप्स और पेट की गैस से निजात पाए

बिना एक्सरसाइज के पेट की चर्बी से छुटकारा ये 5 उपाए ,तेजी से घटेगा बैली फैट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

Ques: लैट्रिन नहीं आना क्या कारण है ?

कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना, भोजन में फायबरकी कमी होना,समय पर भोजन ग्रहण ना करना,शारीरिक एक्टिविटी कम करना, आलस्य करना इत्यादि वजह के कारण ऐसा हो सकता है।

Ques: 5 मिनट में पेट कैसे साफ करें?

अगर आप इस सवाल से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में फाइबर का सेवन बढ़ाना, सपोसिटरी का उपयोग करना या मल सॉफ़्नर लेना शामिल हो सकते हैं। स्क्वाट पोजीशन आज़माने, हल्का व्यायाम करने या कोलोनिक मसाज करने से भी मदद मिल सकती है।

Ques: कब्ज का परमानेंट इलाज बताइए ?

डॉक्टर के अनुसार, रात को सोने से पहले 5-6 सूखा आलूबुखारा को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट इन्हें खाएं और बचा हुआ पानी पी लें। इससे आपको फायदा हो सकता है।

Ques: दूध पीने से कब्ज होती है क्या ?

 हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कभी–भी खाली पेट दूध का सेवन आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। खाली पेट दूध पीने से कब्ज और गैस की परेशानी होती है। अगर आपको भी दूध पीने से पेट में दर्द या पेट में भारीपन लगता है तो ऐसे में दूध को नहीं पीना चाहिए, नहीं तो डाइजेशन की समस्या हो सकती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

2 thoughts on “पेट खराब होना बार-बार लैट्रिन जाना कही आप भी तो नहीं शिकार pet kharab hona baar baar latrine jana (7 Best Tips)”

Leave a Comment