इस तरह करता है बेसन चेहरे को नुकसान, जाने सही तरीका | chehre par besan lagane ke nuksan (7 Best Face Pack)

ये तो हम सभी जानते है बेसन हमारे चेहरे के लिए कितना उपयोगी होता है। बेसन हमारे चेहरे पर स्क्रब का काम करता है। जिससे हमारी त्वचा साफ और चमकने लगती है। लेकिन क्या आप जानते है बेसन को हमेशा सही तरीके से ही लगाना उपयोगी होता है, क्योकि बेसन को चेहरे पर गलत तरीके से लगाने से नुकसान भी हो जाते है। रोजाना बेसन चेहरे पर लगाने से यह हमारे चेहरे का मोस्जराइजर छीन लेता है और चेहरे को रुखा बना देता है। जिससे हमारे चेहरे पर एलर्जी ,जलन ,त्वचा का लाल हो जाना आदि समस्या हो जाती है। इसलिए बेसन को त्वचा पर लगाते समय, ध्यान दे कि चेहरे पर बेसन फायदे की जगह चेहरे पर नुकसान भी कर देता है। तो आइये दोस्तों इस आर्टिकल में हम chehre par besan lagane ke nuksan के बारे में जानते है-

chehre par besan lagane ke nuksan
chehre par besan lagane ke nuksan

चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान ( chehre par besan lagane ke nuksan ):

दोस्तों बेशक बेसन को लगाने से चेहरा गोरा होता है लेकिन अगर बिना जाने चेहरे पर गलत तरीके से बेसन का उपयोग करेंगे तो फायदे की जगह नुकसान करेगा। चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान भी निम्नलिखित है-

1- बेसन से त्वचा का लाल हो जाना:

अगर आप अधिक मात्रा में बेसन लगाते है तो बेसन आपके त्वचा पर खुजली , जलन, त्वचा का लाल हो जाना और इससे त्वचा छिल भी जाती है। बेसन त्वचा के संवेदनशील होने का संकेत हो सकता है क्योकि यह चेहरे की नमी को कम करता है।

2- बेसन से त्वचा में सूजन या जलन:

बेसन को त्वचा पर ज्यादा रगड़ने से त्वचा में जलन या फॉलिकुलिटिस की समस्या हो सकती है। यह बैक्टीरिया के कारण त्वचा के बालो के रोम छिद्रो में सूजन ला देता है।

3- बेसन से त्वचा पर रूखापन:

रोजाना बेसन लगाने से आपकी स्किन रूखी हो सकती है, क्योकि बेसन आपकी त्वचा का ऑयल खींच लेता है यानि सोख लेता है जिससे आपकी त्वचा रूखी हो जाती है।

4- बेसन से त्वचा पर दाने हो जाना:

जिन लोगो के चेहरे पर ज्यादा मुहासे ,पिम्पल होते है वो अपने चेहरे पर बेसन का प्रयोग न करे। क्योकि त्वचा में दाने हो जाने पर त्वचा बेजान (सेंसिटिव ) हो जाती है और उस वक्त चेहरे पर बेसन लगाने से आपकी त्वचा के पिम्पल छिल सकते है और आपकी त्वचा लाल पड़ सकती है।

5- बेसन पीएच लेवल को ख़राब (असंतुलित) करता है:

बेसन लगाने से हमारा पीएच लेवल बिगड़ जाता है जो हमारी त्वचा को बहुत नुकसान पहुँचता है, क्योकि बेसन में एसिड की मात्रा अधिक होती है जिससे त्वचा पर एलर्जी, त्वचा लाल हो जाना और त्वचा पर चकत्ते हो जाते है। इसलिए आपको त्वचा पर बेसन रेगुलर कभी भी नहीं लगाना चाहिए।

6- बेसन से त्वचा ज्यादा सेंसटिव हो जाना:

अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो आपको अपने चेहरे पर बेसन का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योकि बेसन हार्ड होता है जो आपके स्किन को ज्यादा सेंसटिव बना सकता है। जिससे आपके चेहरे पर झुर्रिया ,पिंपल ,एक्ने जैसी समस्या भी हो सकती है और त्वचा को रुखा और बेजान भी करता है।

chehre par besan lagane ke nuksan
chehre par besan lagane ke nuksan

बेसन से गोरा होने का तरीका:

इस बात को नकारा नहीं जा सकता की बेसन से चेहरा गोरा होता है। सच में दोस्तों आप बेसन से चेहरे को गोरा कर सकते है अगर आप बेसन को लगाने का सही उपयोग जान ले तो। तो आइये देखते है बेसन लगाने का सही तरीका-

1– बेसन ,दही, गुलाब जल या आलू का रस:

बेसन, दही, गुलाब जल और आलू का रस एक बहुत ही उपयोगी फेस पैक है जो त्वचा को ग्लोइंग, स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक त्वचा के लिए अच्छे होते हैं, जो त्वचा के बैक्टीरिया संतुलन को सुधारते हैं। गुलाब जल और आलू का रस त्वचा को मुलायम बनाते हैं और त्वचा को सूखापन से बचाते हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका-

2 टेबलस्पून बेसन:
1 टेबलस्पून दही
1 टेबलस्पून गुलाब जल
1 आलू का रस

फेस पैक तैयार करने के लिए सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2– बेसन और दूध:

बेसन और दूध का फेस पैक आपकी त्वचा को बहुत फ़ायदेमंद होता है बेसन में मौजूद गंधक त्वचा के लिए उपयुक्त होता है जो त्वचा के अंदर की खुजली और सूखापन को कम करता है। दूध में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए उपयुक्त होते हैं जो उसे मुलायम ,सुन्दर बनाते हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका-

2 टेबलस्पून बेसन
2 टेबलस्पून दूध

एक कटोरे में दोनों मिश्रण को अच्छे तरह मिला ले। और फिर अपने हाथों से मसाज करते हुए लगाए। 15-20 मिनट लगाने के बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो ले।

3– बेसन और टमाटर:

बेसन और टमाटर का मिश्रण चेहरे के लिए जबरदस्त उपाए होता है। टमाटर में पाए जाने वाले लाइसोपीन और विटामिन सी त्वचा के दाग धब्बों और झुर्रियों को कम करता है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

2 टेबलस्पून बेसन
आधे टमाटर का रस

फेस पैक बनाने के लिए उपरोक्त सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक को 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस प्रकार का फेस पैक आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाएगा।

4– बेसन और एलोवेरा:

बेसन और एलोवेरा आपके चेहरे के लिए बहुत लाभकारी होता है एलोवेरा में इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो त्वचा के अंदर के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके आलावा एलोवेरा त्वचा को मुलायम बनता है और चेहरे की झुर्रियों को भी कम करता है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

2 टेबलस्पून बेसन
1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

दोनों सामग्री को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले, और इसे अपने चेहरे पर लगा ले। 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

इसे भी पढ़ेएलोवेरा से गोरे कैसे होते हैं

5– बेसन और मुल्तानी मिट्टी:

क्या आप ये बात जानते है की मुल्तानी मिट्टी और बेसन आपके लिए बढ़िया उपचार है। मुल्तानी मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो आपकी त्वचा को साफ करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। इसके साथ ही बेसन आपके चेहरे के दाग़ धब्बों को साफ करता है और पिंपल को बढ़ने से रोकता है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
1 टेबलस्पून बेसन
1 टेबलस्पून गुलाब जल

सबसे पहले आप एक बाउल ले और उसमे इन सभी सामग्री को मिलाये, और पेस्ट बना ले। फिर आपने चेहरे पर 20-25 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो ले।

इसे भी पढ़े मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक आपके चेहरे को गोरा बना देंगे

6– चेहरे पर हल्दी और बेसन लगाने के फायदे:

बेसन और हल्दी का मिश्रण आपके चेहरे को खूबसूरती प्रदान करता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल जैसे कई गुण होते है जो आपके चेहरे के मुहासों और झुर्रियों को जड़ से मिटाते है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

2 टेबलस्पून बेसन
2 चुटकी हल्दी
1 टेबलस्पून गुलाब जल

बेसन, हल्दी और गुलाबजल का फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरी में बेसन , हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर पैक बना ले, और चेहरे पर लगा ले। 10-15 मिनट बाद सूख जाने पर पानी से चेहरा को धो ले।

7– बेसन और नीम:

नीम गुणों से भरपूर होता है। नीम और बेसन का फेस पैक लगाने से आपके चेहरे से एलर्जी ,काले धब्बे ,एक्ने ,जैसी समस्या दूर होती है और नीम बैक्टीरिया को मारने में सहायक होता है जिससे त्वचा साफ दिखने लगती है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

2 टेबलस्पून बेसन
1 टेबलस्पून नीम पाउडर
1 टेबलस्पून गुलाबजल

तीनो सामग्री को एक बाउल में मिक्स करके पेस्ट बनाये, और चेहरे पर लगा ले 15- 20 मिनट बाद लगाके छोड़ दे और सूख जाने पर धो ले।

chehre par besan lagane ke nuksan
chehre par besan lagane ke nuksan

 

इसे भी पढ़े गोरा होने के लिए प्राकृतिक तरीके

इसे भी पढ़ेरातों रात गोरा होने के उपाय

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे:

  • बेसन लगाने से डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है
  • बेसन से चेहरे पर नमी बनी रहती है।
  • बेसन से चेहरे पर ग्लो बना रहता है, जिससे त्वचा चमकदार बनी रहती है।
  • बेसन से चेहरे की टैनिंग दूर होती है।
  • बेसन से चेहरे में कसाव आता है।
  • बेसन से झुर्रिया दूर होती है।
  • बेसन से चेहरे की गंदगी दूर होती हैं।
  • बेसन से दाग-धब्बों को दूर करता है।
  • बेसन ऑयली स्किन के लिए अच्छा होता है।
  • पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ेगोरा होने के लिए प्राकृतिक तरीके

FAQ:

चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

QUES: क्या चेहरे पर बेसन का कोई साइड इफेक्ट होता है?

हां, अगर आप बेसन का इस्तेमाल गलत तरीके से करते है तो यह आपके चेहरे को नुकसान भी पंहुचा सकता है। दरअसल अगर आप बेसन का लेप जोर से रगड़ रगड़ कर लगाते है तो इससे त्वचा छिल सकती है और सूजन आ सकती है। जिससे फंगल व बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

QUES: बेसन से क्या नुकसान है?

जिन लोगो को बेसन से एलर्जी होती है उन लोगो को बेसन का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से स्किन पर एलर्जी भी हो सकती है।

QUES: क्या बेसन चेहरे के लिए खराब है?

बेसन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण इसका उपयोग चेहरे की गंदगी साफ़ करने के लिए किया जाता है। बेसन से कई तरह के फैस पैक बनाये जाते है जिससे त्वचा का रंग निखरता है। लेकिन अगर बेसन का उपयोग गलत तरह से किया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है।

QUES: क्या चेहरे पर रोजाना बेसन लगाना अच्छा होता है?

बेसन का उपयोग चेहरे की रंगत निखारने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप रोज ही चेहरे पर बेसन का उपयोग करे। एक हफ्ते में दो बार आप बेसन का उपयोग कर सकते है। अगर चेहरे पर बेसन लगाए तो 15 मिनट बाद चेहरे को धो ले।

QUES: रोजाना चेहरे पर बेसन कैसे लगाए?

  • इसके लिए 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चुटकी हल्दी
  • इन सबको मिलाय, और पेस्ट बनाये। इसको झुलसी हुई त्वचा पर सूखजाने तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से बहुत जल्द टेनिंग खत्म हो जायगी और आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगेगी।

QUES: चेहरे पर बेसन कब और क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

बेसन को आप सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। अगर आप अपने चेहरे पर बेसन लगते हैं, तो आप बेसन में हल्दी, एलोवेरा, दूध, शहद और विटामिन ई मिलाकर लगाए। इससे आपका चेहरा मॉइश्चराइज होगा, और त्वचा में चमक आएगी।

QUES: बेसन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

यह आपकी त्वचा की डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को हटाते है और साथ ही बार बार उत्पन्न होने से भी कंट्रोल करते हैं। साथ ही दूध और बेसन त्वचा की जलन और सूजन कम करने करने में भी मदद करते हैं। यह आपको त्वचा की एलर्जी से भी बचाते हैं।

QUES: बेसन का लेप कैसे बनाया जाता है?

  • विधि:
  • बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें।
  • अब इसमें 1 टेबलस्पून गुलाब जल मिलाय।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर तक (10-15 मिनट तक) सूखने दें।
  • पेस्ट को सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment